लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने ड्रग्स मामले में सुशांत के दोस्त को हैदराबाद से गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:34 IST

Open in App

मुंबई, 28 मई नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पिछले साल हुई मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेता के साथ उनके फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है।

एनसीबी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया और तेलंगाना की राजधानी में एक अदालत से ट्रांजिट वारंट प्राप्त करने के बाद मुंबई लाया गया।

अभियोजन पक्ष के एक वकील ने बताया कि बाद में, उसे मुंबई की अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उसे एक जून तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।

पिठानी राजपूत का दोस्त था और मुंबई की उपनगरी बांद्रा स्थित दिवंगत अभिनेता के मकान में उनके साथ रह रहा था।

राजपूत (34) 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे।

अधिकारी ने बताया कि ड्रग मामले में पिठानी की कथित भूमिका अभिनेता की मौत के बाद उभरी थी जो एनसीबी की जांच के दौरान सामने आई और इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।

क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने पिठानी की तलाश शुरू की थी और उसके हैदराबाद में होने की जानकारी मिली थी।

नशीले पदार्थों के संबंध में कानून प्रवर्तन की शीर्ष एजेंसी ने कहा, “बाद की कार्रवाई में, एनसीबी की मुंबई टीम ने फरार आरोपियों में से एक को 26 मई को हैदराबाद से गिरफ्तार किया।”

एजेंसी ने कहा कि इससे पहले, स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) के तहत पिठानी को नोटिस भेजे गए थे लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ।

केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि एनसीबी मुंबई को हैदराबाद में आरोपी के होने की जानकारी मिली थी।

इसने कहा, “इस सूचना के आधार पर 25 मई को एनसीबी मुंबई की एक टीम को आरोपी की तलाश में हैदराबाद भेजा गया जो लंबे समय से फरार था और कानून से भाग रहा था।”

एनसीबी ने कहा कि पिठानी को पकड़ लिया गया है और उसका बयान दर्ज किया जा रहा है।

एजेंसी ने कहा कि उसे एनडीपीएस कानून के तहत औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया गया और हैदराबाद की अदालत के समक्ष पेश किया जिसने ट्रांजिट वारंट की अनुमति देकर उसे मुंबई लाने को आसान बनाया।

वरिष्ठ लोक अभियोजक अद्वेत सेठना ने कहा कि पिठानी को यहां चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उसे एक जून तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।

एनसीबी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

पिठानी 2017 में एक ग्राफिक डिजाइन एजेंसी में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर काम करता था।

वह अप्रैल 2019 से राजपूत के साथ रह रहा था और उनकी परियोजना ‘ड्रीम्स 150’ पर काम कर रहा था।

पिठानी ने पुलिस को बताया था कि पिछले साल 14 जून को राजपूत को फंदे से लटके हुए उसी ने सबसे पहले देखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान