लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने मादक पदार्थ मामले में कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:45 IST

Open in App

मुंबई, 21 नवंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को हास्य कलाकार (कॉमेडियन) भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनसीबी ने हिंदी फिल्म उद्योग में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच के सिलसिले में सिंह के घर और कार्यालय की तलाशी ली।

एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

एनसीबी ने बयान में कहा कि भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया। भारती सिंह को मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और लिंबाचिया की जांच चल रही है।

ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत "छोटी मात्रा" है।

एक हजार ग्राम गांजा तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। वाणिज्यिक मात्रा (20 किग्रा या इससे अधिक) होनेपर 20 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सिंह का नाम एक ड्रग कारोबारी से पूछताछ के दौरान सामने आया था।"

उन्होंने कहा कि एजेंसी महानगर में दो अन्य स्थानों पर भी तलाशी ले रही है।

भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं।

एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया