एनसीबी ने बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया, कोकीन बरामद

By भाषा | Updated: December 10, 2020 13:31 IST2020-12-10T13:31:42+5:302020-12-10T13:31:42+5:30

NCB arrested Bollywood makeup artist, recovered cocaine | एनसीबी ने बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया, कोकीन बरामद

एनसीबी ने बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया, कोकीन बरामद

मुंबई, 10 दिसंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदांबे को मुंबई में गिरफ्तार किया और उसके पास से कोकीन बरामद की।

एक अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड के एक तबके में मादक पदार्थ के इस्तेमाल से जुड़े मामलों की जांच कर रही एनसीबी ने छापे के बाद गोदांबे को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि गोदांबे एक चर्चित मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट है और वह कुछ प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुका है।

उन्होंने बताया कि गोदांबे को अदालत में पेश किया जाएगा।

एनसीबी ने मंगलवार से मुंबई में कई स्थानों पर छापेमारी के बाद मादक पदार्थ के तस्कर रीगल महाकाल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मादक पदार्थ से संबंधित मामले में जांच की जा रही है ।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने छापे के दौरान 2.5 करोड़ रुपये की चरस और 13.51 लाख रुपये नकदी जब्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: NCB arrested Bollywood makeup artist, recovered cocaine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे