लाइव न्यूज़ :

NCB ने मादक पदार्थ मामले में अभिनेता एजाज खान को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 31, 2021 11:15 IST

एजाज खान को हवाईअड्डे पहुंचने पर एनसीबी की मुंबई जोन की शाखा ने मंगलवार को उन्हें हिरासत में लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ के तस्कर शादाब बटाटा से पूछताछ के दौरान खान का नाम सामने आया था।एनसीबी ने दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय में खान से पूछताछ की और मंगलवार रात को उनका बयान दर्ज किया।

मुंबईस्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी एजाज खान को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि खान को शहर के मुंबई हवाईअड्डे पहुंचने पर एनसीबी की मुंबई जोन की शाखा ने मंगलवार को उन्हें पहले हिरासत में लिया।

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ के तस्कर शादाब बटाटा से पूछताछ के दौरान खान का नाम सामने आया था। बटाटा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एनसीबी ने दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय में खान से पूछताछ की और मंगलवार रात को उनका बयान दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि अपराध में उनकी भूमिका की जांच करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किर लिया गया। उन्होंने बताया कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक दल ने मामले में संबंध में मंगलवार को उपनगर अंधेरी और लोखंडवाला में छापे भी मारे।

मंगलवार को एनसीबी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले मीडियाकर्मियों से बातचीत में खान ने कहा कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है और वह खुद एजेंसी के अधिकारियों से मिलने आए हैं। अभिनेता ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया है।  

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल