लाइव न्यूज़ :

एनसीबी ने मादक पदार्थ मामले में अभिनेता एजाज खान को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 00:26 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है।

एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले एनसीबी ने मंगलवार को खान को यहां हवाईअड्डा पहुंचने पर हिरासत में ले लिया था।

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थों के तस्कर शादाब बटाटा से पूछताछ के दौरान खान का नाम सामने आया था। बटाटा को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद एनसीबी ने दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय में खान से पूछताछ की और मंगलवार रात को उनका बयान दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि अपराध में उनकी भूमिका की जांच करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

शहर की एक अदालत ने अभिनेता को तीन अप्रैल तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है ।

उन्होंने बताया कि एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक दल ने इस मामले के संबंध में मंगलवार को उपनगरीय इलाके अंधेरी और लोखंडवाला में छापे भी मारे।

मंगलवार को एनसीबी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले मीडियाकर्मियों से बातचीत में खान ने कहा कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है और वह खुद एजेंसी के अधिकारियों से मिलने आए हैं।

अभिनेता ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है