लाइव न्यूज़ :

नेकां ने विभिन्न समुदायों के बीच एकता बनाने के लिए चार्टर का प्रस्ताव रखा

By भाषा | Updated: January 31, 2021 00:47 IST

Open in App

जम्मू, 30 जनवरी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता देवेंद्र सिंह राणा ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के विभिन्न समुदायों के बीच एकता बनाने और विश्वास बढ़ाने के लिए एक चार्टर का प्रस्ताव किया।

राजौरी जिले में सीमा से सटे थानामंडी शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि ‘‘जम्मू घोषणापत्र’’ की मूल भावना सभी क्षेत्रों के लोगों के बीच बातचीत कायम करके कथित विभाजनकारी शक्तियों द्वारा पैदा की जा रही विभाजन रेखा को समाप्त करना है।

उन्होंने कश्मीर एवं जम्मू दोनों ही क्षेत्रों के लोगों के बीच विश्वास बढ़ाने के कदम उठाने पर जोर दिया। साथ ही प्रातों के निवासियों के बीच भी संबंधों को मजबूत किए जाने पर बल दिया।

राणा ने विभिन्न समुदायों और जातीय समूहों के साथ ही अलग-अलग विचारधारा के लोगों के बीच विश्वास बढ़ाने के उपाय करने की बात कही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां