लाइव न्यूज़ :

परिसीमन आयोग की बैठक के लिये नेकां सांसदों को निमंत्रण मिला, शामिल होने पर फैसला अभी नहीं

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:37 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 दिसंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सांसद हसनैन मसूदी ने शनिवार को कहा कि उन्हें परिसीमन आयोग की तरफ से 20 दिसंबर को नई दिल्ली में एक बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है और पार्टी नेतृत्व इसमें उनकी भागीदारी पर फैसला करेगा।

मसूदी और नेकां के दो अन्य सांसदों - फारूक अब्दुल्ला और मोहम्मद अकबर लोन- ने इस साल की शुरुआत में आयोग की पहली बैठक का बहिष्कार करते हुए कहा था कि यह कवायद जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 का परिणाम है जिसे पार्टी ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

नेकां सांसदों के अलावा भाजपा सांसद जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा आयोग के सहयोगी सदस्य हैं।

मसूदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हां, हमें बैठक का न्योता मिला है।” हालांकि, उन्होंने कहा कि निमंत्रण में बैठक के किसी एजेंडे का उल्लेख नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, “हमें किसी भी तरह का एजेंडा या मसौदा रिपोर्ट या कोई सहायक सामग्री नहीं दी गई है।” यह पूछे जाने पर कि क्या नेकां के सांसद बैठक में हिस्सा लेंगे, मसूदी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले पर फैसला करेगा।

उन्होंने कहा, “पार्टी नेतृत्व इस मामले पर चर्चा करके फैसला लेगा।”

आयोग का नेतृत्व उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई कर रही हैं और इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा और जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एक पदेन सदस्य के रूप में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए