लाइव न्यूज़ :

नेकां नेताओं ने अब्दुल्ला के खिलाफ ईडी कार्रवाई की निंदा की, ‘बदले की राजनीति’ का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: December 21, 2020 17:58 IST

Open in App

जम्मू, 21 दिसम्बर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेताओं ने पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की संपत्तियों को कुर्क किये जाने संबंधी कार्रवाई की सोमवार को निंदा की और कहा कि यह कार्रवाई ‘‘बदले की राजनीति’’ के तहत की गई है जिसका उद्देश्य जम्मू कश्मीर की राजनीतिक पार्टी को कमजोर करना है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित धनशोधन के मामले में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को शनिवार को कुर्क कर लिया था।

प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पार्टी के 60 से अधिक वरिष्ठ नेताओं ने यहां एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के समाप्त होने पर की गई जो भाजपा की मंशा पर सवाल उठाती है, जिसे अब अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करने में महारत हासिल है।’’

पूर्व मंत्रियों एवं विधायकों तथा अन्य द्वारा पार्टी मुख्यालय से जारी इस बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई भाजपा में ‘‘हताशा’’ को दिखाती है क्योंकि नेकां केन्द्र शासित प्रदेश में अपनी जड़ों को मजबूत कर रही है।

बयान में कहा गया है, ‘‘इस तरह की कार्रवाई पार्टी को प्रभावित नहीं कर सकती है जो एक जन आंदोलन है।’’

अब्दुल्ला के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए नेकां के नेताओं ने कहा, ‘‘पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू