लाइव न्यूज़ :

NC Hills Council Elections 2024: 25 सीट जीत भाजपा ने सत्ता बरकरार रखी, छह सीट पर निर्विरोध विजयी, जानें अन्य दल का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2024 17:36 IST

NC Hills Council Elections 2024: भाजपा ने दिमा हसाओ जिले के 30 सदस्यीय शासी निकाय में 25 सीट पर जीत हासिल की। अधिकारियों ने जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान मतपत्रों के जरिये हुआ था। भाजपा ने 25 सीट पर जीत दर्ज की।25 में से छह सीट पर निर्विरोध जीत हासिल की।

NC Hills Council Elections 2024: असम के उत्तर कछार पर्वतीय स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता बरकरार रखी। भाजपा ने दिमा हसाओ जिले के 30 सदस्यीय शासी निकाय में 25 सीट पर जीत हासिल की। अधिकारियों ने जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई, जो देर शाम समाप्त हुई।

मतदान मतपत्रों के जरिये हुआ था। उन्होंने बताया कि भाजपा ने 25 सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि भाजपा ने 25 में से छह सीट पर निर्विरोध जीत हासिल की। एनसीएचएसी के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गार्लोसा ने देहांगी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। अधिकारियों ने बताया कि तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

एनसीएचएसी में 30 सदस्य हैं, जिनमें से 28 निर्वाचित और दो मनोनीत होते हैं। अधिकारियों ने बताया कि 13वीं एनसीएचएसी के लिए मतदान आठ जनवरी को हुआ था और 85.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतदान दिमा हसाओ जिले के 22 निर्वाचन क्षेत्रों के 231 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दिमा हसाओ जिले में आने वाली उत्तरी कछार पर्वतीय स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का आभार जताया। भाजपा ने 30 सदस्यीय निकाय में 25 सीट पर जीत हासिल की, जिनमें से उसे छह सीट पर निर्विरोध जीत मिली।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम भाजपा पर विश्वास जताने के लिए दिमा हसाओ के लोगों का आभार। हमारी पार्टी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करती रहेगी। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहना करता हूं।’’

शर्मा ने इसके जवाब में कहा, ‘‘दिमा हसाओ के लोगों द्वारा असम भाजपा पर जताए गए भरोसे को स्वीकार करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपका दूरदर्शी नेतृत्व हमें अथक परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। हम एक साथ मिलकर समृद्ध दिमा हसाओ और असम के लिए आगे बढ़ रहे हैं।’’

नड्डा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह जीत मोदी के नेतृत्व में ‘‘डबल इंजन वाली सरकार’’ द्वारा किए गए ‘‘विकास कार्यों के लिए लोगों की स्वीकृति’’ को दिखाती है। असम के मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तरी कछार पर्वतीय स्वायत्त परिषद चुनाव में लोगों द्वारा असम भाजपा को दिया गया प्रचंड जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकासात्मक एजेंडे पर उनके अपार विश्वास का पुन: प्रमाण है।’’

टॅग्स :BJPनरेंद्र मोदीहेमंत विश्व शर्माHimanta Biswa Sarma
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी