NBSE Nagaland HSSLC/HSLC Result 2018: एक साथ 18 मई को जारी होंगे नागालैंड बोर्ड 10वीं/12वीं के नतीजे, यहां करें चेक
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 15, 2018 16:20 IST2018-05-15T16:16:17+5:302018-05-15T16:20:52+5:30
NBSE Nagaland HSSLC/HSLC Result 2018: इस साल नागालैंड 10वीं/HSSLC की परीक्षाएं 9 मार्च से 21 मार्च तक और 12वीं/HSLC के एग्जाम 8 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित किया गया। बता दें कि नागलैंड बोर्ड के दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ 18 मई को जारी किए जाएंगे। रिजल्ट ऑफिशिलयल वेबसाइट nbsenagaland.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

NBSE Nagaland HSSLC/HSLC Result 2018
नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) हर साल मार्च - अप्रैल में बोर्ड के 10वीं/HSSLCऔर 12वीं/HSLC की परीक्षाएं आयोजित कराता है। इस साल भी नागालैंड बोर्ड ने 10वीं/HSSLC की परीक्षाएं 9 मार्च से 21 मार्च तक और 12वीं/HSLC के एग्जाम 8 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित किया गया। एग्जाम के बाद अपने रिजल्ट इंताजर कर रहे नागालैंड के दोनों ही कक्षाओं के छात्रों के लिए एक खुशबखबरी है। बता दें कि बता दें कि नागलैंड बोर्ड के दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ 18 मई को जारी किए जाएंगे। ताजा अपडेट के बाद यह रिजल्ट कल 10:30 बजे के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ऑफिशिलयल वेबसाइट nbsenagaland.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इस साल नागालैंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा में लगभग 37 हजार छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड किया है। साल 2017 में 8 मई को दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट जारी हुए थे। वहीं, 2016 में 3 मई को रिजल्ट जारी हुआ था।
इन स्टेप्स देख सकते हैं नागालैंड बोर्ड 10वीं व 12वीं के रिजल्ट
1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक nbsenagaland.com पर लॉग इन करें।
2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट (NBSE Nagaland HSSLC/HSLC Result 2018) का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।
5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
नागालैंड बोर्ड के बारे में
नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एनबीएसई) नागालैंड, भारत राज्य में स्कूल शिक्षा का एक बोर्ड है। इसकी स्थापना 15 नवंबर, 1 9 73 को हुई थी। बोर्ड नागालैंड राज्य में स्कूल शिक्षा से जुड़े मामलों का आयोजन, नियंत्रण, विनियमन और देखभाल करता है। यह भारत में नागालैंड सरकार का एक राज्य ब्यूरो है। यह एक आधिकारिक निकाय है जो नागालैंड राज्य में माध्यमिक शिक्षा और उच्च माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है।