लाइव न्यूज़ :

अयोध्या विवाद: NBSA ने टीवी चैनलों को जारी की एडवायजरी, बाबरी मस्जिद गिराने के दृश्य नहीं हो प्रसारित, जश्न की तस्वीरों पर भी रोक

By विनीत कुमार | Updated: October 16, 2019 16:08 IST

अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद में एनबीएसए ने टीवी चैनलों को एडवायजरी जारी की है। एनबीएसए ने साथ ही कहा कि किसी भी सूरत में जश्न आदि के दृश्य प्रसारित नहीं किये जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या विवाद की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर एनबीएसए की न्यूज चैनलों को एडवायजरीNBSA ने टीवी चैनलों को जश्न की तस्वीर नहीं दिखाने को कहा, कई और निर्देश भी

अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद में सुप्रीम कोर्ट की आखिरी सुनवाई के बीच न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरटी (NBSA) ने तमाम टीवी चैनलों को एडवायजरी जारी की है। इसके तहत एनबीएसए ने टीवी चैनलों को कोर्ट की कार्रवाही को लेकर किसी भी तरह के अनुमान या अंदाजा नहीं लगाने को कहा है। एनबीएसए ने कहा है कि केवल सुनवाई से जुड़े तथ्य ही पेश किये जाएं और साथ ही टीवी पर बाबरी मस्जिद गिराने के भी फुटेज नहीं चलाए जाएं

एनबीएसए ने साथ ही कहा कि किसी भी सूरत में जश्न आदि के दृश्य प्रसारित नहीं किये जाएं। एनबीएसए ने कहा कि टीवी कार्यक्रम में डिबेट के दौरान अतिवादी विचारों वाली बातें प्रसारित नहीं की जाए। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनवाई के बाद सुरक्षित रखा है। इसके बाद अगले महीने इस पुराने मामले में कोई फैसला आ सकता है। 

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाराम जन्मभूमिअयोध्याअयोध्या विवादसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया