लाइव न्यूज़ :

आम्रपाली की अटकी परियोजनाओं में सलाहकार के तौर पर काम करेगी एनबीसीसी

By भाषा | Updated: August 17, 2019 05:16 IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी ने शुक्रवार को कहा कि वह आम्रपाली की अटकी पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने में अपनी तरफ से कोई धन नहीं लगायेगी । इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 8,500 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है।

Open in App

नयी दिल्ली , 16 अगस्तः सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी ने शुक्रवार को कहा कि वह आम्रपाली की अटकी पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने में अपनी तरफ से कोई धन नहीं लगायेगी । इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 8,500 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत है। पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने एनबीसीसी को आठ प्रतिशत कमीशन पर आम्रपाली समूह की लंबित पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कहा था।

एनबीसीसी के कार्यकारी निदेशक (वित्त) योगेश शर्मा ने अटकी परियोजनाओं की शेष निर्माण लागत और वित्तपोषण से जुड़े निवेशक के एक सवाल के जवाब में कहा कि इसके लिए करीब 8,500 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश की जरुरत है। इसमें एनबीसीसी के लिए आठ प्रतिशत पीएमसी (परियोजना प्रबंधन परामर्श) मार्जिन भी शामिल है। इसके लिये उच्चतम न्यायालय ने सहमति जताते हुये आदेश दिया है। एनबीसीसी ने शेयर बाजारों के साथ निवेशकों के साथ बातचीत का पूरा ब्योरा साझा किया है।

शर्मा ने कहा , " पूंजी की व्यवस्था के बारे में स्पष्ट रूप से हमारे प्रस्ताव में उल्लेख किया गया है और शीर्ष न्यायालय ने इस पर सहमति जताई है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि पूंजी की व्यवस्था शीर्ष न्यायालय अपने विभिन्न तंत्रों के माध्यम से करेगा , यह तंत्र आम्रपाली समूह की कंपनियों के जरिये काम कर रहा है । एनबीसीसी अपने स्तर पर परियोजना के निर्माण में एक भी पैसा निवेश नहीं करेगी। " उन्होंने कहा कि आम्रपाली की परियोजनाओं को पूरा करने में करीब चार से पांच साल का समय लग सकता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह