लाइव न्यूज़ :

एनबीए ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान पत्रकारों पर हमले की कड़ी निंदा की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 00:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिशन’ (एनबीए) ने नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली के कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों पर कथित हमले और उनके उपकरणों को तोड़ने की बुधवार को कड़ी निंदा की।

एनबीए ने एक बयान में कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों ही पिछले दो महीनों के दौरान 'निष्पक्ष, संतुलित और वस्तुनिष्ठ तरीके' से दिल्ली के बाहरी इलाके में किसानों के विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि एनबीए नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में किसानों द्वारा कल निकाली गई ट्रैक्टर रैली के कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों पर हमले और उनके उपकरणों को तोड़ने की कड़ी निंदा करता है।

बयान में कहा गया है कि मंगलवार की ट्रैक्टर रैली को कवर करने वाले मीडियाकर्मी सूचना एकत्र करने और उन्हें जनता के लिए प्रसारित करने के अपने पेशेवर कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे और उनके खिलाफ बल और हिंसा का कोई भी उपयोग लोकतंत्र की आवाज और मीडिया की स्वतंत्रता का गला घोंटने के समान है ।

एनबीए ने मांग की कि पत्रकारों पर हमले के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों या बदमाशों की पहचान की जानी चाहिए और कानून के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए क्योंकि ये तत्व मीडियाकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से बाधित कर रहे थे और संविधान में निहित उनके अधिकारों को रौंद रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस