लाइव न्यूज़ :

एनबीए ने अपना नाम बदलकर ‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने डिजिटल मीडिया समाचार प्रसारकों को अपने दायरे में लाने के लिए अपना नाम बदलकर न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (एनबीडीए) करने का फैसला किया है।

प्रसारकों के संगठन ने एक बयान में कहा कि एनबीए बोर्ड ने डिजिटल मीडिया न्यूज प्रसारकों को शामिल करने के साथ 14 साल पहले एसोसिएशन द्वारा स्थापित स्व-नियामक निकाय, न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड अथॉरिटी (एनबीएसए) के नाम को भी बदलकर ‘न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड अथॉरिटी’ करने का फैसला किया है।

बयान में कहा गया एनबीए बोर्ड द्वारा डिजिटल मीडिया समाचार प्रसारकों को जोड़ने के कदम को ‘प्रतिबिंबित’ करने का फैसला किया गया क्योंकि प्रौद्योगिकी के कारण उसके सदस्यों के साथ मीडिया परिदृश्य ‘‘काफी’’ बदल गए हैं। निर्णय की घोषणा करते हुए एनबीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि एनबीडीए प्रसारण और डिजिटल मीडिया दोनों के लिए एक मजबूत आवाज बन जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक और नियामक मुद्दों के साथ, यह एसोसिएशन को वाक् और अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार की रक्षा करने में भी सक्षम बनाएगा, जिसकी गारंटी देश के संविधान में दी गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘एनबीए ने डिजिटल मीडिया समाचार प्रसारकों को अपने दायरे में लाने का फैसला किया है। अपने नए चरण में डिजिटल मीडिया समाचार प्रसारकों को शामिल करने के साथ एनबीए बोर्ड ने निकाय का नाम एनबीए से बदलकर एनबीडीए करने का निर्णय लिया है।’’ एनबीए ने कहा कि इसमें ‘‘देश के शीर्ष समाचार चैनल’’ शामिल हैं, जिसके पास ‘‘भारत में समाचार टेलीविजन दर्शकों की 80 प्रतिशत व्यूअरशिप’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान