लाइव न्यूज़ :

एनबीए बोर्ड के सदस्य सूचना- प्रसारण मंत्री से मिले

By भाषा | Updated: August 7, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) के बोर्ड के सदस्यों ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से शनिवार को मुलाकात की और उनसे कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण उद्योग पर पड़ रहे असर को लेकर चर्चा की।

एसोसिएशन ने सुझाव दिया कि प्रसारण क्षेत्र को पटरी पर लाने के लिए एक मजबूत नीति का खाका तैयार किया जाना चाहिए।

एसोसिएशन ने बैठक के बाद एक बयान में कहा, ‘‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) के बोर्ड के सदस्यों ने नवनियुक्त सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से आज मुलाकात की और उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।’’

इसमें कहा गया, ‘‘एनबीए ने कोविड-19 के कारण प्रसारण उद्योग पर पड़ रहे असर को लेकर उनके साथ चर्चा की और मंत्री को अपनी चिंताओं से अवगत कराया। उसने सुझाव दिया कि प्रसारण क्षेत्र को पटरी पर लाने के लिए एक मजबूत नीति का खाका तैयार किया जाए।’’

एनबीए के अध्यक्ष रजत शर्मा के अलावा ठाकुर से मुलाकात करने वाले एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में अविनाश पांडे, कली पुरी, सुधीर चौधरी, अनुराधा प्रसाद और सोनिया सिंह शामिल थीं।

बयान में बताया गया कि एनबीए बोर्ड ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के ऐतिहासिक अवसर की अनुराग ठाकुर के साथ खुशी मनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू