लाइव न्यूज़ :

निगरानी के लिये ड्रोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं नक्सली : महाराष्ट्र पुलिस

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:44 IST

Open in App

नागपुर, 30 जुलाई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सली पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उप महानिरीक्षक (गढ़चिरौली रेंज) संदीप पाटिल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ से लगी राज्य की सीमा पर सशस्त्र चौकियों और पुलिस थानों के पास ड्रोन या मानव रहित हवाई उपकरण देखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि नक्सली इन उपकरणों का इस्तेमाल पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए करते हैं।

अधिकारी ने कहा कि पिछले दो दिनों में गोंदिया जिले के पिपरीपाटा इलाके और गढ़चिरौली जिले के वेंकटपुर में ड्रोन देखे गए। डीआईजी ने कहा कि पुलिस इस तरह के खतरे से निपटने के लिए केंद्र सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत जवाबी कदम उठा रही है।

पाटिल ने कहा कि नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ड्रोन उन्नत नहीं हैं, बल्कि शादियों में वीडियो शूटिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन हैं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्हें हैदराबाद से मंगवाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता