लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग लगाई, सुपरवाइजर की हत्या

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:18 IST

Open in App

नारायणपुर, 23 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य करने वाली एक कंपनी के सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी तथा पांच वाहनों आग लगा दी।

पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मढ़ोनार गांव के पास नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों को आग लगा दी तथा सुपरवाइजर संदीप जाना की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज शाम करीब 4.15 बजे हथियारबंद नक्सली मढ़ोनार गांव के पास पहुंचे और वहां हो रहे निर्माण कार्य को बंद करने को कहा।

अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी, दो ट्रैक्टरों और दो मोटरसाइकिलों को आग लगा दी और सुपरवाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया जहां नक्सलियों का एक पर्चा मिला जिसमें उन्होंने सड़क निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग