लाइव न्यूज़ :

बालाघाट जिले में सड़क निर्माण में काम में लाए जा रहे तीन वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:30 IST

Open in App

बालाघाट (मप्र), 31 जनवरी मध्य प्रदेश में बालाघाट जिले के लांजी पुलिस थाना इलाके में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने के मकसद से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क परियोजना (आरसीपीएलडव्लूई) के अंतर्गत काम में लाए जा रहे तीन वाहनों में आग लगा दी।

बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया है कि बालाघाट जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर देबरवेली मलकुआं मार्ग पर आरसीपीएलडब्लूई अंतर्गत पिछले कुछ दिनों से सड़क निर्माण का काम चल रहा था।

उन्होंने कहा कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे 10-12 सशस्त्र नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने के मकसद से निर्माण में उपयोग किए जा रहे तीन वाहनों को जला दिया। इनमें दो ट्रैक्टर एवं एक ट्रक शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस घटना में बालाघाट जिले में सक्रिय टांडा और मलाजखंड दलम के नक्सलियों का हाथ हो सकता है।

तिवारी ने बताया, ‘‘वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस दल जंगल में उनकी तलाश करने के लिए गये हैं। चार दल जंगल में तलाश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बालाघाट जिले के सभी थाना और चौकियों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।’’

तिवारी ने बताया कि देबरवेली मलकुआं मार्ग का निर्माण रायपुर के ठेकेदार संजय अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा है। जलाये गये तीनों वाहन अग्रवाल के सहयोगी दिलीप पटेल लांजी के हैं और ठेकेदार ने इनको किराये पर लिया था।

उन्होंने कहा कि जब यह वारदात हुई, उस वक्त ये तीनों वाहन कैंप में खड़े थे।

तिवारी ने बताया कि नक्सली कैंप में आये और उन्होंने वहां मौजूद अग्रवाल के सुपरवाइजर को भगा दिया और इन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी