लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने तीन मशीन और एक वाहन में लगाई आग

By भाषा | Updated: December 9, 2021 13:12 IST

Open in App

गरियाबंद, नौ दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगीं तीन मशीन और एक वाहन में आग लगा दी है।

गरियाबंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के अमलीपदार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीपलखुंटा गांव के पास बुधवार शाम करीब छह बजे नक्सलियों ने सिंचाई विभाग के एनीकट (खेतों में जलापूर्ति के लिए नदी पर बनाया गया छोटा बांध) निर्माण स्थल पर तीन मशीन और एक वाहन में आग लगा दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीपलखुंटा गांव के करीब नदी में एनीकट का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार शाम करीब पांच हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह वहां पहुंचा और वहां रखे एक ट्रैक्टर, एक जेसीबी मशीन और दो मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल ओडिशा सीमा से लगे जंगल के भीतर है। घटना के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि नक्सली प्रति वर्ष दो से आठ दिसंबर के मध्य पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) सप्ताह मनाते हैं। इस दौरान नक्सली गतिविधियों को देखते हुए ठेकेदार से काम रोकने के लिए कहा गया था।

छत्तीसगढ़ से पड़ोसी राज्य ओडिशा के कालाहांडी और नुआपाड़ा जिलों में प्रवेश करने के लिए नक्सली अक्सर अमलीपदार क्षेत्र के घने जंगल से गुजरते हैं। क्षेत्र में लंबे समय के बाद नक्सलियों ने किसी घटना को अंजाम दिया है। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में नक्सलियों ने इस वर्ष जुलाई माह में पुलिस का मुखबिर होने के शक में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या इस्लामिक स्टेट की मदद कर रहा है पाकिस्तान ?

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

पूजा पाठPanchang 13 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तराखंडAaj Ka Rashifal 13 December 2025: ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं अशुभ संकेत, आज इस राशि के जातक संभलें

भारत अधिक खबरें

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे