लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मंत्री को नक्सलियों ने भेजा धमकी भरा पत्र

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:22 IST

Open in App

ठाणे,29 अक्टूबर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे को धमकी भरा एक पत्र मिला है और संदेह है कि यह पत्र नक्सलियों ने भेजा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे पुलिस कमिश्नरी से संबद्ध अधिकारी ने कहा कि शहरी विकास मंत्री को यह पत्र 10-15 दिन पहले मिला है। शिवसेना नेता शिंदे ठाणे और गढ़चिरौली जिले के संरक्षण मंत्री भी हैं, पूर्वी महाराष्ट्र का यह जिला नक्सल प्रभावित है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्र में धमकी दी गई है कि मंत्री और उनके परिवार को नक्सलियों के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई की ‘‘भारी कीमत’’चुकानी होगी।

उन्होंने बताया कि पत्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) लिखा हुआ है। यह प्रतिबंधित संगठन है। अज्ञात लोगों के खिलाफ वागले एस्टेट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और ठाणे शहर पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया