लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों ने की तोड़फोड़, मालगाड़ी के तीन इंजन और 18 डिब्बे पटरी से उतरे

By भाषा | Updated: November 27, 2021 15:34 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में किरंदुल-विशाखापत्तनम रेल मार्ग पर नक्सलियों ने पटरियों को उखाड़ दिया है, जिससे इस घटना में एक मालगाड़ी के तीन इंजन और 18 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। हालांकि जगदलपुर और किरंदुल के बीच ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शनिवार को बताया कि नक्सलियों ने शुक्रवार रात जिले के भांसी और कामालूर रेलवे स्टेशनों के मध्य पटरियों को उखाड़ दिया है, जिससे मालगाड़ी के तीन इंजन और 18 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि लौह अयस्क से लदी ट्रेन बचेली से विशाखापत्तनम के लिए रवाना हुई थी। जब वह भांसी और कामालूर रेलवे स्टेशनों के मध्य पहुंची तब शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे उसके तीन इंजन और 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों और रेल विभाग के अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए थे। पटरियों के मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस मार्ग पर रेल सेवा बहाल होने में कुछ समय लग सकता है।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ​पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बों पर बैनर लगाया है। जिसमें उन्होंने गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में हुई मुठभेड़ की घटना का ​विरोध किया है तथा शनिवार को एक दिन के बंद का आह्वान किया है।

गढ़चिरौली जिले के मरदनटोला गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने इस महीने की 13 तारीख को मुठभेड़ में नक्सली नेता मिलिंद तेलतुंबड़े समेत 26 नक्सलियों को मार गिराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं