लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पांच ग्रामीणों को रिहा किया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 00:07 IST

Open in App

रायपुर, आठ नवंबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक गांव से शनिवार को अगवा किए गए पांच ग्रामीणों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। ग्रामीणों में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा भी शामिल है।

सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने सोमवार को बताया कि जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के बटेर गांव से शनिवार को ​कथित रूप से अगवा किए गए ग्रामीण आज अपने गांव पहुंच गए। उनमें से कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट किए जाने की सूचना है।

शर्मा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि माओवादी शनिवार को कोंटा थाना से लगभग 18 किलोमीटर दूर जंगल में स्थित बटेर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को जबरदस्ती अपने साथ ले गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जब ग्रामीणों के अपहरण की जानकारी मिली तब सुरक्षाबलों ने तलाश अभियान शुरू किया था। वहीं, बस्तर क्षेत्र में आदिवासी समुदायों की संस्था सर्व आदिवासी समाज ने भी माओवादियों से ग्रामीणों को रिहा करने की अपील की थी। आज नक्सलियों ने ग्रामीणों को रिहा कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस साल जुलाई माह में जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंदेड़ गांव से नक्सलियों ने आठ ग्रामीणों को अगवा कर लिया था। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान