लाइव न्यूज़ :

बालाघाट में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की हत्या की

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:23 IST

Open in App

बालाघाट, 13 नवंबर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों के एक समूह ने पुलिस के मुखबिर होने के संदेह में दो ग्रामीणों की कथित तौर पर हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को बैहर थाना क्षेत्र के मलीखेड़ा गांव में हुई।

बैहर के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) आदित्य प्रताप मिश्रा ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने 40 से 45 साल के संतोष और जगदीश यादव की हत्या कर दी है लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका हे कि इस अपराध में कितने उग्रवादी शामिल हैं। उनके अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने अनुसार उग्रवादियों ने ग्रामीणों को पुलिस मुखबिर के तौर पर काम करने के खिलाफ चेतावनी देने वाले पर्चे भी घटनास्थल पर छोड़े हैं जिनमें नक्सलियों की खटिया मोचा एरिया कमेटी का जिक्र है।

इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘ बालाघाट जिले में नक्सलियों ने कायराना हरकरत की है। जिन दो ग्रामीणों की हत्या हुई है, उनके परिवारों साथ मैं और पूरा मध्य प्रदेश है। मृतक के परिवारों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि और परिवार के एक-एक सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ हमारा अभियान और दृढ़ता से चलेगा।’’

इसी साल जून में बालाघाट के रुपझार थाना क्षेत्र के बम्हनी गांव में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में 42 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां