लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों ने की जिला पंचायत सदस्य की हत्या

By भाषा | Updated: March 26, 2021 23:49 IST

Open in App

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 26 मार्च नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को बताया कि बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालनार गांव में नक्सलियों ने जिला पंचायत सदस्य बुधराम कश्यप (45) की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी है।

सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि आज देर शाम हथियारबंद नक्सलियों का समूह गांव पहुंचा और उन्होंने बुधराम के घर घुसकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में सुरक्षा बलों ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों ने बुधराम की हत्या क्यों की है इस संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि हमलावर नक्सलियों की खोज में क्षेत्र में खोजी अभियान चलाया जा रहा है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधराम सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा