लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

By भाषा | Updated: March 19, 2021 23:53 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, 19 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगनार गांव के करीब पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आज मंगनार गांव के करीब सड़क में एक व्यक्ति के शव होने की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी है कि व्यक्ति को पिछले कुछ समय से जंगल में देखा गया था और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में उसकी हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी मिली है कि इस व्यक्ति की गला घोंटकर कर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच