लाइव न्यूज़ :

दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में नक्सली को मार गिराया, दिल का दौरा पड़ने से जवान की मौत

By भाषा | Updated: October 8, 2019 14:02 IST

जवान को दिल का दौरा पड़ने की आंशका जताई गयी है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीटेपाल गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देबड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार को सुरक्षा बलों को गश्त में रवाना किया गया था।नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। इस दौरान एक जवान को हल्की चोट आई है वहीं एक अन्य जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई है।

जवान को दिल का दौरा पड़ने की आंशका जताई गयी है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीटेपाल गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सोमवार को सुरक्षा बलों को गश्त में रवाना किया गया था। इन दलों में से एक डीआरजी का दल जब आज सुबह तुमकपाल शिविर के अंतर्गत पीटेपाल गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। बाद में सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव, एक देशी कट्टा, दो इंसास रायफल की मैगजीन, दो एसएलआर रायफल की मैगजीन और अन्य सामान बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक जवान को हल्की चोट आई है व उसकी हालत खतरे से बाहर है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ से पहले सहायक आरक्षक कैलाश नेताम की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जवान की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है व उसके शरीर में चोट के निशान नहीं है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान और नक्सली के शव को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है व क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ खोजी अभियान जारी है। 

टॅग्स :नक्सल हमलानक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया