लाइव न्यूज़ :

गया में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर एक ही परिवार के चार सदस्यों को मार डाला

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:29 IST

Open in App

गया (बिहार), 14 नवंबर बिहार में गया जिले के एक सुदूर गांव में माओवादियों ने दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी तथा विस्फोट कर उनका घर उड़ा दिया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) के अनुसार बिहार -झारखंड सीमा के समीप डुमरिया थानाक्षेत्र में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों ने शनिवार रात को सरयू सिंह भोक्ता के घर पर हमला किया।

पुलिस के अनुसार, उस वक्त भोक्ता अपने घर पर नहीं थे, लेकिन हमलावरों ने उनके दो बेटों एवं उनकी पत्नियों को मार डाला तथा उनके शवों को गोशाला में बांस के खंभों पर लटका दिया।

पुलिस के मुताबिक, माओवादियों ने उसके बाद बम लग दिया एवं विस्फोट कर उनके घर को उड़ा दिया। पुलिस ने बताया कि माओवादियों ने एक पर्चा छोड़ा है जिसमें उन्होंने भोक्ता और उनके परिवार पर पुलिस के लिये मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। भाकपा (माओवादी) ने इस पर्चे में दावा किया है कि इस परिवार की मुखबिरी के चलते इस साल मार्च में स्थानीय पुलिस और कोबरा बटालियन ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया था और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बदामद किया गया था।

एडीजी ने कहा, ‘‘ गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। झारखंड से सटे अन्य जिलों के पुलिस प्रमुखों से भी नक्सली गतिविधि के मद्देनजर तलाशी अभियान चलाने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए