मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने एम्बुलेंस चालक की हत्या की

By भाषा | Updated: January 31, 2021 16:28 IST2021-01-31T16:28:02+5:302021-01-31T16:28:02+5:30

Naxalites killed ambulance driver on suspicion of being informer | मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने एम्बुलेंस चालक की हत्या की

मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने एम्बुलेंस चालक की हत्या की

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 31 जनवरी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने मुखबिर होने के शक में एक एम्बुलेंस चालक को मार डाला।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि घटना शुक्रवार शाम को टेकनार गांव में हुई जब जयराम उसेंदी (35) अपने भाई पीला दास उसेंदी के साथ स्थानीय बाजार में गया था।

अधिकारी ने कहा, “हथियारबंद नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया, जयराम पर पुलिस का मुखबिर होने का झूठा आरोप लगाया गया तथा उस पर डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसका भाई भागकर जंगल में छुप गया और शनिवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी।”

जयराम मक्सौली गांव का निवासी है लेकिन 2014 में नक्सलियों द्वारा उसके परिवार पर हमला किए जाने के बाद वह धनोरा चला गया था।

अधिकारी ने कहा कि वह धनोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस चालक के तौर पर काम कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Naxalites killed ambulance driver on suspicion of being informer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे