लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पुलिस के मुखबिर की हत्या की

By भाषा | Updated: November 10, 2021 12:58 IST

Open in App

रायपुर, 10 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने धारदार हथियार से पुलिस के एक मुखबिर की हत्या कर दी।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेटम गांव में नक्सलियों ने उमेश मरकाम (20) की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टेटम गांव में पुलिस शिविर खुलने के बाद से मरकाम ‘गोपनीय सैनिक’ के रूप में कार्य कर रहे थे।

पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना को कटेकल्याण एरिया कमेटी की ‘स्माल एक्शन टीम’ ने अंजाम दिया है। इस टीम का कमांडर प्रदीप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार मंगलवार रात जब मरकाम अपने गांव से दंतेवाड़ा जा रहे थे तब नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने मरकाम के शव को बरामद कर लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा हमलावर नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह