लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों ने पुलिस अधिकारी का अपहरण किया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:49 IST

Open in App

बीजापुर, 21 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस उप निरीक्षक का अपहरण कर लिया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बुधवार को बताया कि जिले के पालानार क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा उप निरीक्षक मुरली ताती का अपहरण किए जाने की सूचना है।

कश्यप ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित पुलिस लाईन में तैनात ताती अपने गांव पालनार आया हुआ था। आज नक्सली पालनार गांव पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है तथा अधिकारी की खोज शुरू कर दी गई है।

कश्यप ने बताया कि ताती लंबे समय से छुट्टी पर है। छुट्टी के समाप्त होने के बाद भी वह अपनी ड्यूटी पर नहीं लौटा है।

इधर बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर जिले में पुलिस अधिकारी का अपहरण होने की सूचना है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है।

राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में इस महीने की तीन तारीख को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 22 जवान शहीद हो गए थे जबकि 31 अन्य जवान घायल हो गए थे। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने सीआरपीएफ के आरक्षक राकेश्वर सिंह का अपहरण कर लिया था। बाद में सिंह को रिहा कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू