लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से डरे नक्सली अब हो गए हैं 'क्वारंटाइन', चैन की सांस ले रही झारखंड पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2020 20:10 IST

अमूमन सरकार के किसी आदेश को नहीं मानने वाले और प्रशासन के विपरीत चलने वाले नक्सली इन दिनों कहां चले गए हैं? यह किसी को पता नहीं चल पा रहा है। कोरोना वायरस के खौफ से सभी नक्सली भूमिगत हो गए हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि नक्सलियों को खोजने में पुलिस ही अपनी ऊर्जा लगा रही है और न ही वे अपने सुरक्षित जोन से बाहर निकल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का खौफ नक्सलियों की गतिविधियों पर भी अब देखा जाने लगा है। झारखंड में लगातार खौफ का वातावरण बनाने वाले नक्सली भी अब कोरोना के खौफ से बिल में घुस गए हैं।

रांची: कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ नक्सलियों की गतिविधियों पर भी अब देखा जाने लगा है। झारखंड में लगातार खौफ का वातावरण बनाने वाले नक्सली भी अब कोरोना के खौफ से बिल में घुस गए हैं। झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में दिन-रात धमाचौकड़ी मचाने वाले नक्सली 'क्वारंटाइन' हो गए हैं। कोरोना वायरस का खौफ उन पर इस कदर पसरा है कि नक्सली दिखाई ही नहीं दे रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, अमूमन सरकार के किसी आदेश को नहीं मानने वाले और प्रशासन के विपरीत चलने वाले नक्सली इन दिनों कहां चले गए हैं? यह किसी को पता नहीं चल पा रहा है। कोरोना वायरस के खौफ से सभी नक्सली भूमिगत हो गए हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि नक्सलियों को खोजने में पुलिस ही अपनी ऊर्जा लगा रही है और न ही वे अपने सुरक्षित जोन से बाहर निकल रहे हैं। 

ऐसे में न तो पुलिस को गोली, बम, बारूद की दहशत है और न ही आमजन दहशत में है। सभी अपनी व दूसरों की जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं। राज्य में 22 मार्च के बाद से अब तक नक्सली हिंसा व नक्सली गतिविधियों की एक भी सूचना नहीं है। यहां तक कि कोयला साइडिंग, खनन-पट्टा और विकास योजनाओं का पूरी तरह बंद हो गए हैं।

कोरोना के चलते लेवी-रंगदारी के लिए होने वाली नक्सली घटनाएं पूरी तरह बंद हैं। पुलिस भी लॉकडाउन कानून का पालन कराने में जुटी हुई है। पुलिस भले ही जंगल में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जमी है, लेकिन लॉकडाउन कानून का पालन अभी प्राथमिकता है। 

छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों नक्सलियों के हमले में 17 जवानों की शहादत व 14 जवानों का गंभीर रूप से जख्मी होने की घटना के बाद से ही झारखंड की पुलिस भी सतर्क है। राज्यों की सीमा पर चौकसी भी है, लेकिन वहां भी सर्वाधिक जोर लॉकडाउन कानून का सख्ती से पालन करने पर दिया जा रहा है।

टॅग्स :नक्सलकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतअमित शाह का अब नशे पर करारा प्रहार

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के कारण ही देश का विभाजन?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-बिना जाति धर्म देखे हम सबके लिए सोचते हैं...

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता