लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में नक्सलियों के ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त

By भाषा | Updated: November 12, 2020 19:52 IST

Open in App

मलकानगिरि (ओडिशा), 12 नवम्बर ओडिशा के मलकानगिरि जिले में एक जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये गए विशेष अभियान के दौरान माओवादियों के एक ठिकाने का पता चला जहां नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में रखे गए विस्फोटक और हथियार जब्त किये गए। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश डी खिलारी ने बताया कि नक्सलियों के ठिकाने का पता विशेष अभियान समूह (एसओजी) और ओडिशा पुलिस के जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा स्वाभिमान अंचल के जोदंबो क्षेत्र में शुरू किये गए एक संयुक्त अभियान के दौरान चला।

उन्होंने बताया कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्वाभिमान अंचल में अरापदार-अंद्रापल्ली गांवों के पास गहन खोज अभियान चलाया गया जिसके परिणामस्वरूप माओवादियों के एक प्रमुख ठिकाने का पता चला। उन्होंने बताया कि उक्त ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए।

एसपी ने कहा, ‘‘इससे माओवादियों द्वारा भारी मात्रा में जमा किए गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद हुए।’’ उन्होंने कहा कि नक्सलियों का इरादा इन हथियारों का इस्तेमाल निर्दोष नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ करने का था।

उन्होंने कहा कि जब्त हथियारों में 148 गोलियां, 14 ग्रेनेड, दो बारूदी सुरंग, 13 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और अन्य सामान शामिल हैं।

खिलारी ने कहा, ‘‘इससे क्षेत्र में माओवादियों के विध्वंसकारी और राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों को बड़ा झटका लगा है।’’

उन्होंने कहा कि संदेह है कि विस्फोटक आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी (एओबीएसजेडसी) के नक्सलियों के हैं।

उन्होंने कहा कि इस जब्ती के मद्देनजर इस क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया