लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में नक्सलियों ने किया विस्फोट, दो जवान घायल

By भाषा | Updated: February 2, 2020 23:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में रविवार को बारूदी सुरंग विस्फोटों में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने भाषा को बताया कि क्षेत्र के दंतेवाड़ा और कांकेर जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान घायल हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में रविवार को बारूदी सुरंग विस्फोटों में सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने भाषा को बताया कि क्षेत्र के दंतेवाड़ा और कांकेर जिले में बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान घायल हो गए हैं।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली गांव के करीब प्रेशर बम में हुए विस्फोट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का आरक्षक शिव शंकर प्रसाद घायल हो गया।

पल्लव ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आज गस्त पर रवाना किया गया था। दल जब पोटाली गांव के करीब था तब जवान प्रसाद का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और जवान घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला गया। जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अन्य घटना में बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में बारूदी सुरंग में हुए में विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल का जवान घायल हो गया। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने बताया कि जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेतेवड़ा गांव के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में सीमा सुरक्षा बल का जवान घायल हो गया।

पटेल ने बताया कि आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवान गस्त पर थे। बल के जवान घटना के दौरान बड़ेतेवड़ा गांव के जंगल में थे। उन्होंने बताया कि घायल जवान का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में तीन फरवरी को मतदान होगा। नक्सलियों ने पंचायत चुनाव का विरोध किया है।

टॅग्स :नक्सल हमलानक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया