लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, एक कॉन्स्टेबल की मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 14:15 IST

Open in App

रायपुर, 18 मई छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फोट किया जिससे एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई और दूसरा पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने भाषा को बताया कि यह घटना रायपुर से करीब 450 किमी दूर स्थित कुटरू पुलिस थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। उस समय सुरक्षा कर्मियों का एक दल वहां जारी सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके में अभियान चला रहा था।

अधिकारी के अनुसार, जब गश्ती दल ने कुटरू से करीब चार किमी दूर स्थित अंबेली गांव के समीप जंगल में घेरा डाला, तो नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट करा दिया।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में हेड कॉन्स्टेबल कलेंद्र प्रसाद नायक की मौत हो गई और कॉन्स्टेबल कमल ठाकुर आईईडी के टुकड़े लगने से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी और मृत हेड कॉन्स्टेबल के शव को बीजापुर ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos