लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण के उपकरण जलाये

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:21 IST

Open in App

बालाघाट (मप्र), सात दिसंबर नक्सलियों ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में सड़क निर्माण कार्य में लगे सीमेंट कंक्रीट मिक्सर और ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए अपने साथियों के विरोध में पर्चे फेंक कर 10 दिसंबर को तीन राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में बंद का ऐलान किया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी है।

एक सप्ताह के अंदर नक्सलियों द्वारा इस तरह की गई यह दूसरी घटना है।

लांजी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) दुर्गेश आर्मो ने बताया कि करीब 20 नक्सलियों ने सोमवार शाम को किरनापुर क्षेत्र के हट्टा पुलिस थाना अंतर्गत वनग्राम बोदलझोला में एक ट्रैक्टर और एक सीमेंट कंक्रीट मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले बालाघाट जिले के ही बिरसा थाना अंतर्गत मछुरदा चौकी के कोरका गांव के पास देवरबेली रोड में 18 से 20 नक्सलियों ने तीन-चार दिसंबर की दरमियानी रात सड़क निर्माण में लगे एक रोड रोलर में आग लगा दी थी।

आर्मो ने कहा कि सोमवार को घटनास्थल के पास नक्सलियों ने लाल रंग के बैनर के साथ कुछ पर्चे भी छोड़े हैं।

उन्होंने कहा कि इन पर्चों में पिछले माह 13 नवंबर को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोरची तहसील अंतर्गत ग्राम बोटेझरी व मरदीनटोला के पास हुई मुठभेड़ में नक्सल नेता मिलिंद तेलतुंबड़े (57) सहित 26 नक्सलियों के मारे जाने का भी उल्लेख है और इसके विरोध में 10 दिसंबर को महाराष्ट्, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि शासन द्वारा जिले के आदिवासी अंचलों में लगभग 300 किलोमीटर सड़क निर्माण की योजना है, लेकिन नक्सलियों द्वारा इन कार्यों को बाधित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सड़क निर्माण में लगी एजेंसियों, मजदूरों व ठेकेदारों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र