लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वाहन को उड़ाया, दो ग्रामीण घायल

By भाषा | Updated: December 1, 2020 11:51 IST

Open in App

रायपुर, एक दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक वाहन को उड़ा दिया। इस घटना में दो ग्रामीण घायल हो गए हैं।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा और तर्रेम गांव के मध्य राजपेंटा गांव के करीब नक्सलियों ने सुबह टाटा सूमो वाहन को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में वाहन मालिक मोहम्मद इकबाल अंसारी और मोटर मैकेनिक बलराम प्रधान घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली कि अंसारी का ट्रक तर्रेम गांव के करीब खराब हो गया था। उसे सुधरवाने के लिए वह मोटर मैकेनिक प्रधान को लेकर तर्रेम की ओर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि वाहन जब राजपेंटा गांव के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। इस घटना में अंसारी और प्रधान घायल हो गए। विस्फोट से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया तथा घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग लगाई थी लेकिन उन्होंने नागरिकों के वाहन को उड़ा दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह