लाइव न्यूज़ :

खदान क्षेत्र में नक्सलियों का हमला, वाहन जलाए गए, एक कर्मचारी की हत्या

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:53 IST

Open in App

नारायणपुर, तीन जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने लौह अयस्क की खदान क्षेत्र में हमला कर छह वाहनों और मशीनों में आग लगा दी है तथा एक कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के आमदई क्षेत्र में जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लौह अयस्क की खदान क्षेत्र में शनिवार को नक्सलियों ने हमला कर चार पोकलेन और दो टिप्पर वाहनों में आग लगा दी तथा सुपरवाईजर प्रदीप शील (55) की हत्या कर दी है।

गर्ग ने बताया कि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी पर स्थित सुरक्षा बलों के शिविर के करीब जायसवाल निको कंपनी की लौह अयस्क खदान क्षेत्र से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, इसी दौरान हथियारबंद नक्सली वहां पहुंचे और उन्होंने मशीनों और वाहनों में आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने इस दौरान शिविर में भी गोलीबारी की, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल पर सुपरवाईजर और मजदूर समेत कुल 14 व्यक्ति कार्यरत थे जिनमें से 13 मजदूर सुरक्षित छोटेडोंगर थाना पहुंच गए लेकिन भिलाई निवासी सुपरवाईजर प्रदीप शील के बारे में जानकारी नहीं मिली। कर्मचारी की तलाश में अतिरिक्त बल रवाना किया गया। उनक अनुसार दोपहर बाद करीब तीन बजे सुपरवाईजर प्रदीप शील का शव घटनास्थल से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि शव के करीब माओवादियों के आमदई एरिया कमेटी का पर्चा बरामद किया गया है। नक्सलियों ने पर्चे में खदान का विरोध किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने प्रदीप शील की बांस और डंडे से पीट—पीट कर हत्या की है। उनके अनुसार क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है तथा हमलावर नक्सलियों की खोज की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया