लाइव न्यूज़ :

पांच लाख के ईनामी नक्सली उदेश गंझू ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 19:59 IST

Open in App

चतरा, एक दिसंबर :भाषाः चतरा में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी :टीएसपीसीः के सब जोनल कमांडर उदेश गंझु उर्फ सुकुल के पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के साथ ही पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । उसके उपर 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित था । उसने अमेरिका में निर्मित राइफल व 150 राउंड कारतूस के साथ आत्मसमर्पण किया ।

चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने बताया कि उग्रवादी कमांडर उदेश गंझू ने पुलिस और सीआरपीएफ की 190 बटालियन के कमांडेंट पवन बासन समेत अन्य अधिकारियों के समक्ष आज हथियार डाला।

पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने नक्सलवाद व अपराध का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में शामिल हो रहे गंझू का स्वागत किया। साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत सब जोनल कमांडर पर राज्य सरकार द्वारा घोषित इनाम की राशि पांच लाख रुपये का चेक भी उसे सौंपा।

आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यधारा में शामिल हो रहे गंझू के बच्चों की शिक्षा समेत अन्य सरकारी नीति के तहत योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द उसके परिजनों को दिया जाएगा।

उदेश गंझू ने कहा की नक्सली अब अपने उद्देश्य से भटक चुके हैं। बहला-फुसलाकर अपने संगठन में युवाओं को शामिल करा लेते हैं लेकिन बाद में संगठन का झंडा ढोने वाले नक्सलियों की जिंदगी बद से बदतर हो जाती है। या तो वह पुलिस की गोलियों के शिकार हो जाते हैं या फिर दर-दर भटकने को विवश रहते हैं।

आत्मसमर्पण करने के बाद गंझू ने अन्य नक्सलियों से भी सरकार की समर्पण नीति का लाभ उठाते हुए मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की।

लावालौंग थाना क्षेत्र के सीलदाग गांव निवासी टीएसपीसी सब जोनल कमांडर उदेश गंझु विगत 15 वर्षों से संगठन में सक्रिय था। इस दौरान उसने अपने कार्यक्षेत्र चतरा, लातेहार व पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपने दस्ते के साथ एक दर्जन से अधिक दुर्दांत नक्सली वारदात को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ तीनों जिले में आठ नक्सली मामले दर्ज है, जबकि अन्य जिलों में दर्ज मामलों की पड़ताल पुलिस कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव