लाइव न्यूज़ :

नक्सली ने ओडिशा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: August 1, 2021 20:03 IST

Open in App

बोलंगिर (ओडिशा), एक अगस्त छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक नक्सली ने रविवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) दीपक कुमार की मौजूदगी में यहां ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

कुमार ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की पहचान एतू कोरसा के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ राज्य में आईईडी विस्फोट और हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि ऐतू कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़ (केकेबीएन) और बोलंगिर-बारगढ़-महासमुंद डिविजन, दोनों में भाकपा (माओवादी) के प्रमुख सदस्यों में से एक था।

डीआईजी (उत्तरी रेंज) ने कहा, ‘‘नक्सलियों के लिए ओडिशा सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति उन्हें आत्मसमर्पण करने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।’’ केकेबीएन डिवीजन की क्षेत्रीय कमेटी के सदस्य एतू ने कहा कि उसने यह महसूस करने के बाद संगठन छोड़ दिया कि नक्सली दूरदराज के इलाकों में विकास नहीं देखना चाहते हैं।

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने ट्वीट करके सभी नक्सलियों से हिंसा से दूर रहने और आत्मसमर्पण करने की अपील की। इससे पहले, 18 जुलाई को दो महिलाओं समेत तीन अन्य नक्सलियों ने ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया