लाइव न्यूज़ :

नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: June 12, 2021 22:42 IST

Open in App

बीजापुर, 12 जून छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के सामने नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में मिलिशिया प्लाटून का स्वयंभू सेक्शन कमाण्डर कोरसा लच्छु (32 वर्ष) और उसकी पत्नी कोरसा अनिता (29 वर्ष) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि कोरसा लच्छु वर्ष 2002 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में अनिता से उसका विवाह हुआ तथा वर्ष 2019 में उसे मिलिशिया प्लाटून में सेक्शन कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लच्छु के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि कोरसा अनिता वर्ष 2003 में संगठन में शामिल हुई थी और वह गांवों महिला संगठन के साथ मिलकर महिलाओं को संगठन में जोड़ने का कार्य कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को 10—10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र