लाइव न्यूज़ :

नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:15 IST

Open in App

रायपुर, 21 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली दंपत्ति के सर पर कुल सात लाख रुपए का इनाम है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षाबलों के सामने केरलापाल स्थानीय संगठित दस्ते (एलओएस) के कमांडर मड़कम आयता (25) और उसकी पत्नी पदाम पोज्जे (23) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पदाम पोज्जे केरलापाल एलओएस की डिप्टी कमांडर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली कमांडर आयता के सर पर पांच लाख रुपए तथा उसकी पत्नी पदाम पोज्जे के सर पर दो लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि नक्सली दंपति ने नक्सलियों की अमानवीय विचारधारा, उनके शोषण और अत्याचार से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली कमांडर आयता वर्ष 2004 में नक्सलियों के बालकों के लिए बनाए गए संगठन में भर्ती हुआ था। उसे ​पिछले वर्ष केरलापाल एलओएस का ​कमांडर नियुक्त किया गया था।

उन्होंने बताया कि नक्सली कमांडर आयता के खिलाफ पुलिस दल पर हमला, हत्या, हत्या का प्रयास समेत 17 नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली आयता की पत्नी पदाम पोज्जे वर्ष 2012 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी। वह वर्ष 2020 से केरलापाल एलओएस की डिप्टी कमांडर है। उसके खिलाफ पुलिस दल पर हमला और हत्या का प्रयास समेत पांच नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 10—10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया