लाइव न्यूज़ :

पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर चतरा से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 18, 2020 00:10 IST

Open in App

चतरा,17 नवंबर नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई में चतरा पुलिस को मंगलवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भंगिया नदी के समीप से पांच लाख रुपये के इनामी ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी’ (टीएसपीसी) के जोनल कमांडर कृष्णा गंझू को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया।

चतरा के पुलिस अधीक्षक रिषभ कुमार झा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भंगिया नदी के समीप से पांच लाख के ईनामी टीएसपीसी जोनल कमांडर कृष्णा गंझू को आज गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर राइफल समेत दो हथियार एवं गोलाबारूद भी जब्त किये।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कुंदा थाना क्षेत्र के मदगड़ा गांव का रहनेवाला है और उसके पास से एक 315 बोर की राइफल और एक देसी तमंचा , जिंदा कारतूस एवं गोलाबारूद भी जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि नक्सली कृष्णा गंझू का कार्यक्षेत्र चतरा जिले का सिमरिया, टंडवा,पिपरवार,पलामू जिला के मनातू और पांकी इलाके रहे हैं।

इस नक्सली कमांडर के विरुद्ध चतरा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि नक्सली की गिरफ्तारी के बाद कई सफेदपोशों द्वारा भी उसकी मदद करने के सुराग मिले हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद अन्य लोगो के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos