लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में नक्सली कमांडर ढेर

By भाषा | Updated: December 4, 2020 16:13 IST

Open in App

बीजापुर, चार दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में नक्सली कमांडर को मार गिराया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हकवा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मिलिशिया प्लाटून कमांडर अर्जुन को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और डीआरजी के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब हकवा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि नक्सली हमले के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से गंगालूर एरिया कमेटी के मिलिशिया प्लाटून कमांडर अर्जुन का शव, एक हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारा गया नक्सली गंगालूर, मिरतुर और भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। वह पिछले दिनों गंगालूर थाना क्षेत्र के गोंगला गांव में ग्रामीण की हत्या में भी शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो