लाइव न्यूज़ :

लोहरदगा में नक्सली कमांडर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 00:07 IST

Open in App

लोहरदगा, नौ जून प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रवींद्र गंझू के दस्ते के सबजोनल कमांडर उदय उरांव को पुलिस ने बुधवार एक गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव में छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया।

लोहरदगा की पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी गिरोह का सब जोनल कमांडर उदय उरांव पेशरार थानाक्षेत्र में अपने मुरहू करचा गांव में भाइयों से मिलने आएगा। उन्होंने बताया कि इसी गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया जिसने मुरहू करचा में घेराबंदी करके छापेमारी अभियान चलाया और उदय उरांव को धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली उदय उरांव ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वह कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है और वह पुलिस के साथ मुठभेड़ में भी शामिल रहा है।

पेशरार थानाक्षेत्र के ओनेगडा पुल निर्माण में लेवी को लेकर ठेकेदार के मुंशी के साथ मारपीट एवं ठेकेदार विकास गुप्ता के मुंशी की हत्या एवं निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर एवं पोकलेन को विस्फोट करके क्षतिग्रस्त करने में भी वह शामिल था। उदय उरांव के खिलाफ पेशरार थाने में कई मामले दर्ज थे।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सेरेंगदाग घाटी में पुलिस गश्ती दल को क्षति पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा गोलीबारी की गई थी जिसमें तीन पुलिस कर्मी जख्मी हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी