लाइव न्यूज़ :

लातेहार के तेतरियाखाड़ कोयला क्षेत्र में नक्सली हमला, कई घायल

By भाषा | Updated: December 19, 2020 01:51 IST

Open in App

लातेहार, 18 दिसंबर झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार शाम लगभग सात बजे नक्सलियों ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखाड़ कोयला क्षेत्र में गोलीबारी की जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए। नक्सलियों ने कोयले से भरे चार ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी में चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग सात बजे अचानक हथियारबंद लोगों ने आगजनी करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिससे वहां लोगों में अफरा-तफरी मच गयी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुँची लेकिन नक्सली मौके से फरार हो चुके थे और फरार होने से पहले करीब आधे घंटे तक नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के इस हमले में चार गाड़ियां जलकर राख हो गयीं जबकि अन्य गाड़ियों को भी नुकसान हुआ हैं।

फिलहाल इस घटना को अंजाम देने वाले नक्सली संगठन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमले की जांच में जुटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है