लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुठभेड़ में एक नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस हुए बरामद

By भाषा | Updated: October 15, 2019 01:06 IST

मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनु महाराज ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से फरार हुए नक्सलियों द्वारा छोड़े गये भारी मात्रा में कारतूस, एके 47 राइफल के मैगजीन, वायरलेस सेट, नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की।

Open in App

बिहार के नक्सल प्रभावित लखीसराय और जमुई जिले की सीमा पर स्थित एक पहाड़ी इलाके में रविवार की शाम नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नक्सली के पास से भारी मात्रा में कारतूस सहित अन्य आग्नेयास्त्र बरामद किये।

मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनु महाराज ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से फरार हुए नक्सलियों द्वारा छोड़े गये भारी मात्रा में कारतूस, एके 47 राइफल के मैगजीन, वायरलेस सेट, नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की।

उन्होंने बताया कि विशेष आसूचना के आधार पर सीआरपीएफ की 207 कोबरा, विशेष कार्य बल, एसएसबी और जिला पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। मनु ने बताया कि इस मुठभेड़ में 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।

उन्होंने बताया कि नक्सली करीब सौ की संख्या में थे और मुठभेड़ स्थल से खून के धब्बे मिले हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि इस कार्रवाई में कई अन्य नक्सली घायल और मारे गए होंगे जिसे वे अंधेरे का लाभ उठाकर अपने साथ लेकर फरार हो गए।

मनु ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए नक्सली का नाम मनीष कुमार है जो कि सूर्यगढा के टाल वंशीपुर गांव का निवासी है। गिरफ्तार नक्सली कई मामलों में वांछित था। 

टॅग्स :नक्सलबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव