लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, पांच लाख रुपये की ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 17, 2019 05:47 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने पांच लाख रुपए की ईनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। सुकमा जिले के पुलिस अ​​धिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चितलनार और मुण्डवाल गांव के जंगल से पुलिस ने महिला नक्सली सोड़ी पीसो उर्फ अनिता (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।अनिता कांगेरघाटी एरिया कमेटी में डीएकेएमएस अध्यक्ष के रूप में काम कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को पुसपाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी।सूचना के बाद डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था। बाद में दल ने चितलनार और मुण्डवाल गांव के पास जंगल और पहाड़ी में घेराबंदी कर महिला नक्सली अनिता को गिरफ्तार कर लिया। अनिता के सर पर पांच लाख रुपए का ईनाम है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली से पूछताछ में दरभा मंडल के नक्सली संगठन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं हैं जिनका उपयोग आगामी अभियानों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला नक्सली के खिलाफ अज्ञात सैनिक की हत्या और पुलिस दल पर हमला समेत अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। 

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों