लाइव न्यूज़ :

बाल यौन शोषण मामले में नवाजुद्दीन के भाई ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:44 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 14 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी के सबसे छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दकी ने अपने परिवार में आठ साल पहले एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के मामले में यहां पोक्सो अदालत में अग्रिम जमानत के लिये याचिका दायर की है।

मिनाजुद्दीन की याचिका स्वीकार करते हुए विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार तिवारी ने इस पर सुनवाई की तारीख 16 दिसंबर तय की है।

मिनाजुद्दीन के भाई नवाजुद्दीन की उनसे अलग हो चुकी पत्नी की तरफ से परिवार के सदस्यों के खिलाफ दायर मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इससे पहले अक्टूबर में अभिनेता, उसके दो भाइयों फैयाजुद्दीन और ऐयाजुद्दीन तथा मां मेहरुनिशां की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

उच्च न्यायालय ने हालांकि अभिनेता के तीसरे भाई मिनाजुद्दीन को कोई राहत नहीं दी थी।

मिनाजुद्दीन के वकील नदीम जफर जैदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनके मुवक्किल ने पोक्सो अदालत से इस आधार पर राहत मांगी है कि इस मामले में अन्य सह आरोपियों की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पहले ही रोक लगाई जा चुकी है।

अभिनेता से अलग हो चुकी उसकी पत्नी की तरफ से 27 जुलाई को दर्ज कराए गए मामले में अभिनेता के तीन भाइयों में से एक द्वारा 2012 में नाबालिग बच्ची के कथित शोषण का आरोप लगाया गया था। इसमें कहा गया था कि परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके इस आचरण को अनदेखा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग