नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा ने ‘जोगीरा सारा रा रा!’ की शूटिंग पूरी की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 10:53 IST2021-04-07T10:53:32+5:302021-04-07T10:53:32+5:30

Nawazuddin Siddiqui and Neha Sharma complete shooting for 'Jogira Sara Ra Ra!' | नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा ने ‘जोगीरा सारा रा रा!’ की शूटिंग पूरी की

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा ने ‘जोगीरा सारा रा रा!’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, सात अप्रैल अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री नेहा शर्मा ने निर्देशक कुशान नंदी की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा!’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

इस फिल्म की पटकथा गालिब असद भोपाली ने लिखी है। इसकी कहानी एक ‘अजीब’ जोड़े के आसपास घूमती है और फिल्म की शूटिंग मुख्य तौर पर लखनऊ और वाराणसी में हुई है।

नंदी ने बताया कि गानों को छोड़कर टीम के सदस्यों ने फिल्म की शूटिंग तय समय सीमा के अंदर और सुरक्षा एहतियातों के साथ पूरी कर ली।

उन्होंने एक बयान में कहा कि बिना किसी ‘रूकावट’ के फिल्म की शूटिंग पूर हो गई। उन्होंने कहा कि एक निर्देशक के तौर पर उन पर सभी चीजों को सही तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी थी लेकिन बिना कलाकारों, टीम के सदस्यों और निर्माताओं के सहयोग से ऐसा संभव नहीं हो पाता।

नंदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म को देखकर आनंदित होंगे। सिद्दीकी ने इस साल फरवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की थी। यह फिल्म 2021 की दूसरी छमाही में रिलीज हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nawazuddin Siddiqui and Neha Sharma complete shooting for 'Jogira Sara Ra Ra!'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे