लाइव न्यूज़ :

नवाब मलिक के दामाद ने फडणवीस को पांच करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 14:59 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने को लेकर पांच करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है और उन्हें लिखित रूप से माफी मांगने को भी कहा है।

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वह नोटिस का जवाब कानूनी तरीके से देंगे।

नवाब मलिक की बेटी निलोफर मलिक खान ने 10 नवंबर की तारीख वाले कानूनी नोटिस की एक तस्वीर बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की।

उन्होंने ट्वीट किया, “गलत आरोप जिंदगियां बर्बाद कर देते हैं। आरोप लगाने या निंदा करने से पहले पता होना चाहिए कि कोई क्या कह रहा है। मानहानि का यह नोटिस गलत आरोपों और बयानों के लिए है जो देवेंद्र फडणवीस ने मेरे परिवार पर लगाए हैं। हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।”

समीर खान को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने इस साल जनवरी में मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें साक्ष्यों के अभाव में एक अदालत ने सितबंर में जमानत दे दी थी।

फडणवीस को भेजे गए कानूनी नोटिस में, समीर खान के वकील ने जिक्र किया कि उनके मुवक्किल को एनसीबी द्वारा दर्ज एक मामले में फंसाया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह मादक पदार्थ के गिरोह में शामिल थे। जुलाई में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद खान को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

वहीं, फडणवीस ने एक नवंबर को एक समाचार चैनल को दिए एक बयान में कहा कि मलिक के दामाद "के पास से मादक पदार्थ मिला था" और कहा कि "जिनके घर में मादक पदार्थ मिले, उनकी पार्टी कैसी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos